Monday, November 23सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर-धनौरा के 52 गांवों में अधिग्रहण शुरू

अमरोहा के धनौरा-हसनपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, धनौरा तहसील की तस्वीर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमरोहा में नए गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। मंडी धनौरा व हसनपुर तहसील के 52 गांवों में अधिग्रहण हो रहा है। अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील में किसानों से सहमति लेकर जमीन का बैनामा होगा। बताया जाता है कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए दोनों तहसीलों के 52 गांवों के लगभग 900 किसानों से भूमि अधिग्रहण होगा।

शासन से मिली मंजूरी और 2100 करोड़ का बजट भी

जानकारी के अनुसार, शासन ने इसके लिए मंजूरी देते हुए 2100 करोड़ रुपए की धनराशि भी दी है। खास बात यह है कि किसानों को बैनामे पर कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) खुद जमा करेगा।

ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बन चुका है। अब सरकार अमरोहा से हरिद्वार तक उसका विस्तार करने जा रही है। इसी विस्तार के लिए कुल 147 किलोमीटर की दूरी को कम करने के लिए नया एक्स्प्रेस-वे बनाया जा रहा है।

भूमि अधिग्रहण में दोनों तहसीलों के इतने गांव शामिल

बताया जाता है कि इसमें हसनपुर तहसील के 17 गांवों के किसानों से 220 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। वहीं मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र से 35 गांवों के किसानों से 306 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने किसानों से बैनामा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी किसानों से सहमति बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: PM Modi और CM Yogi की मुलाकात, कौशल दीक्षांत समारोह में..

अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

यूपी में PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

लखनऊ: PM Modi और CM Yogi की मुलाकात, कौशल दीक्षांत समारोह में..

करनी का फल: यूपी मैनाठेर बवाल केस में 16 को उम्रकैद-DIG पर जानलेवा..