Thursday, November 19सही समय पर सच्ची खबर...

आजम खान ने मांगी इच्छा मृत्यु… जेल से छूटकर दिया बड़ा बयान 

आमज खान ने मांगी इच्छा मृत्यु वाला खबर में सपा नेता की पुरानी तस्वीर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने देश छोड़ने या इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग की है। दरअसल, जेल से छूटने के बाद आज गुरुवार को आजम खान ने रामपुर में प्रेसवार्ता कर रहे थे।

आजम के बयान से सियासी हलचल

इस प्रेसवार्ता में सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि 31 अक्टूबर को जेल से रिहा होते ही जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। इस  मामले में ईडी ने अदालत में झूठ बोला। ईडी बिना वारंट के गिरफ्तार करने आई थी। ईडी का यह झूठ न्यायालय में पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’

उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। जेल में उनका वजन 98 से घटकर 70 किलो हो गया है। आजम ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि उन्हें पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति दें या देश छोड़ने की परमिशन दी जाए।

कहा कि अगर हमसे इतनी नफरत है तो दोनों में एक काम कर सकते हैं। आजम ने विधानसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। साथ ही ओवैशी पर भी हमला बोला। कहा कि अब कोई चुनाव धर्म या जाति पर नहीं होगा।

विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’