
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम छठ के अवसर पर लखनऊ में गोमती तट पर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही यूपी के 8 जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की।
सीएम ने लोक गायिका शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
साथ ही पद्म विभूषण लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सीएम योगी ने जिन जिलों में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है, उनमें कानपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, देवरिया, गाजीपुर, वाराणसी, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं। हालांकि, कहीं-कहीं कोषागार और बैंक खुले रहेंगे।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी
यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी
