Saturday, November 14सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा फेरबदल, देर रात 38 IAS के तबादले, सीतापुर-बिजनौर में नए जिलाधिकारी

यूपी में 38 आईएएस के तबादले की खबर को लेकर सीएम योगी की तस्वीर

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीतापुर, बिजनौर, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों समेत 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, विशेष सचिव, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, सीडीओ और विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

सीतापुर के नए डीएम बने प्रथमेश कुमार

आईएएस अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का उपाध्यक्ष बना दिया गया है। एलडीए के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया डीएम बनाया गया है।

बिजनौर के नए डीएम बने जोगिंदर सिंह

सीतापुर डीएम राजा गणपति आर को सूडा का निदेशक नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले 

ये भी पढ़ें: यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

यूपी: सीएम योगी ने संभाला मोर्चा, छूटे हिंदू मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश