Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: सीएम योगी ने शहीदों को नमन कर जलाया दीप, जगमगाया भीम सरोवर

CM Yogi lights lamp in Gorakhpur

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम किया। मुख्यमंत्री योगी ने भीम सरोवर के पास दीप प्रज्ज्वलित कर देश के शहीदों को नमन किया। इस कार्यक्रम में 11 हजार मिट्टी के दीप जलाए गए। दीपों के प्रकाश से पूरा सरोवर जगमगा उठा।

शहीदों की चित्रों पर पुष्पांजलि भी की अर्पित

मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। भीम सरोवर के चारों तरफ 11 हजार दीपों की रोशनी से अद्भुत दृश्य दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: यूपी के चित्रकूट और मुजफ्फरनगर में बड़े हादसे, 10 लोगों की दर्दनाक मौत 

इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम का आयोजन गोरखनाथ मंदिर और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

ये भी पढ़ें: यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..

यूपी में एक और महिला अधिकारी का इस्तीफा, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव..