Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा-धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस

बांदा में जुलूस निकालते श्रद्धालु व हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस बड़ी ही धूमधाम से निकला। खास बात यह रही है कि इस बार विसर्जन जुलूस पर हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गई। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हेलीकाॅप्टर से विसर्जन जुलूस पर पुष्प वर्षा की।

सदर विधायक ने हेलीकाॅप्टर से की पुष्पवर्षा

बांदा में जुलूस निकालते श्रद्धालु

बलखंडीनाका में केंद्रीय पूजा समिति के मंच से टोकन लेने के बाद देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा आगे बढ़ी।

बांदा में जुलूस निकालते श्रद्धालु व हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा

लगभग 345 देवी प्रतिमाएं निर्धारित मार्गों से होते हुए केन नदी भूरागढ़ तक पहुंचीं। रास्तों में पुलिस सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात रखा गया।

बांदा में जुलूस निकालते श्रद्धालु व हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा

ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पुलिस ने चौकसी की गई।

बांदा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि करीब 345 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस सकुशल निकाला गया। एएसपी शिवराज का कहना है कि विसर्जन जुलूस में लगभग 1500 पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को लगाया गया।

ये भी पढ़ें: बांदा: श्री सिंह वाहिनी मंदिर में धूमधाम से मना महानवमी का पर्व

बांदा: श्री सिंह वाहिनी मंदिर में धूमधाम से मना महानवमी का पर्व