Monday, October 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर

यूपी बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी बोर्ड से जुड़े लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की घोषणा हो गई है। ये परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को खत्म होंगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज सोमवार देर शाम बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी किया है।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर है जानकारी

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की स्कीम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जानकारी दी गई है कि 5 फरवरी 2027 दिन शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें: महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI

पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी।

ये भी पढ़ें: यूपी: मिड-डे मील घोटाले में दंपती गिरफ्तार, 20 हजार था इनाम

महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI

IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा

यूपी: मिड-डे मील घोटाले में दंपती गिरफ्तार, 20 हजार था इनाम