Friday, October 2सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा: नोरेक्स के MD वैभव अग्रवाल को CHEMEXCIL गोल्ड अवॉर्ड

अवार्ड के साथ नौरैक्स कंपनी के एमडी वैभव अग्रवाल

समरनीति न्यूज, अमरोहा: मंडी धनौरा की नोरेक्स फ्लेवर्स कंपनी के एमडी वैभव अग्रवाल एक बार फिर सम्मानित हुए हैं। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से नोरेक्स को 49वां CHEMEXCIL एक्सपोर्ट गोल्ड अवॉर्ड दिया गया है। कंपनी को यह गोल्ड अवार्ड निर्यात के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

मुंबई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

यह सम्मान 30 सितंबर को मुंबई के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के निदेशक एस. सत्यानारायण व CHEMEXCIL के चेयरमैन डॉ. सतीश वाघ मौजूद रहे। दोनों ने नोरेक्स के प्रबंधक निदेशक वैभव अग्रवाल को यह अवार्ड दिया।

अवार्ड के साथ नौरैक्स कंपनी के एमडी वैभव अग्रवाल

उधर, कंपनी के प्रबंधक अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए अपनी टीम, किसानों और सभी सहयोगियों का भी आभार जताया। कहा कि उनकी कंपनी भारतीय उत्पादों को दुनिया में आगे बढ़ाने की दिशा में काम करती रहेगी। बताया जाता है कि मंडी धनौरा से शुरू हुई यह कंपनी आज विश्व के कई देशों में गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए पहचानी जाती है।

ये भी पढ़ें: अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी नोरेक्स फ्लेवर्स-स्वीडन में इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड

अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी नोरेक्स फ्लेवर्स-स्वीडन में इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड