
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक लाट तिराहे पर इकट्ठा हुए। वहां मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की खास चौकसी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने में कामयाब रहे।

शहीद भगत सिंह को भी किया याद

इससे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय में शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती भी मनाई। शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी अशोक लाट तिराहे पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..
वहां चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश विरोधी कार्य करते हुए 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का नाम काटे। इस तरह कई प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनवा दी। इस दौरान रमेश चंद्र कोरी, पवन देवी कोरी, धर्मेश सिंह बहेरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, सुमन शुक्ला, आदित्य सिंह, आकाश दीक्षित, संजय गुप्ता, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल
बांदा: सपा में शामिल हुए मयंक द्विवेदी, सदर की सियासत में हलचल
यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर..
