Sunday, September 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

बांदा तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह बाढ़ जैसे हालात  वाले गांव में

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पूर्व विधायक अपने सहयोगियों के साथ सैमरी व वाशिलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। वहां पीड़ित ग्रामीणों से हाल-चाल जाना। साथ ही हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

लगातार बरसात से बाढ़ जैसे हैं हालात

बांदा में बाढ़ जैसे हालात वाला सैमरी गांव

दरअसल, ग्राम सैमरी एवं वाशिलपुर में लगातार बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में आम लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

ये भी पढ़ें: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

ऐसे में पूर्व विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्याएं बताईं।

ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम