Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की एसआईटी जांच शुरू की गई है। इतनी बड़ी संख्या में नकली नोटों का बैंक में मिलना बड़ी जालसाजी की ओर इशारा कर रहा है।

जांच के लिए एसआईटी टीम गठित

फिलहाल बैंक की करंसी चेस्ट से जुड़े तीन बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। तीनों को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही करेंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारी को भी हटा दिया गया है।

3 अधिकारियों पर कार्रवाई-FIR

जानकारी के अनुसार, इस मामले में वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और करेंसी चेस्ट खेरा बाजार जगाधरी के प्रबंधक अमित कुमार को सस्पेंड किया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण चौबे ने कोतवाली सदर बाजार में तीनों के खिलाफ मुकदमा कराया है। सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद चौहान ने भी सोफिया मार्केट स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

साथ ही रिकॉर्ड भी चेक किए। मामले में डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जाली नोट का मामले में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल