
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। IIT और IIM पासआउट आईएएस दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी लिखा है। उनके इस फैसले की काफी चर्चा हो रही है।
दिव्या मित्तल ने लिखा भावुक पोस्ट
दिव्या मित्तल ने लिखा है कि वह साधारण परिवेश में पली-बढ़ीं। उन्होंने सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात मेहनत कर उन्होंने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की। इसके बाद लंदन में नौकरी भी की।
ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची
हालांकि, सब कुछ हासिल करने के बाद भी उन्होंने देश से दूर होने का खालीपन महसूस किया। दिव्या ने आगे लिखा है कि उनकी शिक्षा, आत्मविश्वास और दुनिया में सिर उठाकर चलने की ताकत इसी देश की मिट्टी से मिली।
लंदन में भी नौकरी कर चुकी हैं दिव्या
इसी कर्ज चुकाने की इच्छा के साथ वह भारत लौटीं। फिर आईएएस अधिकारी बनीं। उन्होंने अपनी प्रशासनिक सेवा के दौरान देवरिया और मिर्जापुर के अनुभवों को भी साझा किया।
बताते चलें कि दिव्या वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 6 मई को देवरिया डीएम के पद से हटी थीं।
ये भी पढ़ें: सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल
यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची
