
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त को होगा। इसके आयोजन को लेकर तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। बताया जाता है कि इस समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी।
मुख्य अतिथि डाॅ. वीवी सदामते
समारोह में पूर्व सदस्य योजना आयोग डॉ. वीवी सदामते मुख्य अतिथि बनकर शामिल होंगे। बता दें कि डॉ. सदामते ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) में प्रधान सलाहकार के तौर पर सेवाएं दी हैं।
6 विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक
बताया जाता है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्नातक विद्यार्थियों को इस साल 6 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक दिए जाएंगे। साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्नातक विद्यार्थी को कुलाधिपति पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बांदा: अपर परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में ‘मिशन आरोही’, कई जिलों में एक्शन
