Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के ARTO की पत्नी फांसी पर झूली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल मुख्यालय पर तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की पत्नी ने आज अपने आवास पर फांसी लगा ली। अच्छी बात यह रही कि परिवार के लोगों ने समय रहते उनको फंदा खोलकर नीचे उतार लिया। लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।

घर के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी 

बताया जाता है कि एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्या अपने परिवार के साथ शहर के इंदिरानगर मुहल्ले में किराये पर रहते हैं। आज दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी अर्चना मौर्या (33) ने किन्हीं कारणों के चलते घर के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।

ये भी पड़ेंः फतेहपुर में दो साल की मासूम को गोद में लेकर आग का गोला बनी विवाहिता, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

इसी दौरान परिवार के लोगों की नजर उनपर पड़ी। परिवार के लोग बचाने के लिए दौड़े और फंदे को खोलकर उनको नीचे उतारा। इसी दौरान आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। घर पर उनको दो मासूम बच्चे मौजूद थे। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी एआरटीओ को दी तो वह भी पहुंच गए।

आनन-फानन में उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि गले में फंदा कस जाने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूली गैंगरेप पीड़िता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हांलाकि परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। उधर, एआरटीओ की पत्नी के साथ हादसा होने की जानकारी पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अस्पताल में उनका हालचाल जानने पहुंचे। बताया जा रहा है कि कानपुर में उनकी हालत खतरे से बाहर है।