Friday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर: पूर्व मंत्री ओमवती देवी का निधन-मंत्री-सांसद व दो बार विधायक..

Bijnor: Veteran leader Omwati passes away

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बिजनौर में पूर्व मंत्री ओमवती देवी का आज 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व मंत्री ओमवती देवी बिजनौर की नगीना सीट से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। शुक्रवार दोपहर बिजनौर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री ओमवती देवी के निधन की खबर से राजनीतिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। अपने राजनीतिक सफर में ओमवती देवी नगीना से दो बार विधायक, सांसद रह चुकी थीं। उनके निधन की खबर से समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है।

नगीना से दो बार विधायक, सांसद- मंत्री रहीं

बताते चलें कि ओमवती देवी ने विभिन्न दलों में रहते हुए प्रभावशाली ढंग से प्रतिनिधित्व किया। वह नगीना क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रहीं। एक बार सांसद भी चुनी गईं। फिर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में वह मंत्री भी रहीं।

ये भी पढ़ें: बिजनौर: जेल गए सपा विधायक मनोज पारस, जमानत याचिका खारिज

कांग्रेस पार्टी में रहते हुए विधायक चुनी गईं।उनके निधन जानकारी होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख जताया। गणमान्य व्यक्तियों ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

प्रभावशाली रहा ओमवती देवी का राजनीतिक सफर

उनके पति पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। बताते हैं कि पूर्व मंत्री ओमवती देवी का जन्‍म 1949 में बिजनौर जिले के तखावली गांव में हुआ था। उनकी शादी जून 1959 में आरके सिंह से हुई। आरके सिंह पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनका परिवार नगीना में रहता है।

ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस 

बिजनौर: जेल गए सपा विधायक मनोज पारस, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग