Friday, April 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

Tragic incident in Banda BDC member dies in accident
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक घटना में बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि 12 मई को उनकी शादी थी। बीडीसी सदस्य की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक फतेहपुर में बीडीसी सदस्य थे।

पैलानी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के बुधौली गांव के अनुज (28) पुत्र संतराम बीडीसी सदस्य थे। वह आज शुक्रवार सुबह घर से बाइक से जा रहे थे।

रास्ते में बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।

ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज

बताते हैं कि इससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

मृतक के चाचा अनंत राम का कहना है कि रात 12 बजे तक वह घर पर ही थे।

परिजनों के सो जाने के बाद वह कब घर से निकले किसी को इसकी जानकारी नहीं है। मृतक तीन भाइयों में बड़े थे। आने वाली 12 मई को उनकी शादी तय थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा  

बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा

बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज

बांदा: पत्नी और भाई ने ही की थी सोनू की हत्या, अवैध संबंध बने वजह

जरूरी खबर..आज बांदा-अतर्रा मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, दिनभर रहेगा रूट-डायवर्जन