Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि

Congress workers in Banda paid tribute to Mohsina Kidwai

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर शोक सभा भी की गई। साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई जी का आज बुधवार को निधन हो गया। यह कांग्रेस पार्टी और हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें

उन्होंने कहा कि बांदा से भी मोहसिना किदवई जी का आत्मीय रिश्ता रहा है। वह पार्टी की कद्दावर नेताओं में थीं। शोक सभा में जिला महासचिव शोएब रिजवी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, इरफान खान सभासद, अशरफ उल्ला खान रम्पा, छेदीलाल धुरिया, लालबाबू राजपूत, केपी सेन, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, अली बख्श आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें