Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

Three army helicopters suddenly landed in fields of Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सेना के 3 हेलीकाॅप्टर अचानक उतरे। अचानक 3 हेलीकाॅप्टर की गड़गड़ाहट ने सबको चौंका दिया। बांदा के नरैनी क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि पूरे 3 हेलीकाॅप्टर उतरने से लोग हैरान रहे। तीनों हेलीकाॅप्टर पर सवार सैनिकों ने नीचे उतरकर माॅक ड्रिल की। कुछ-एक घंटे बाद सैनिकों को लेकर हेलीकाॅप्टर वापस उड़ान भर गए। लोगों के बीच हेलीकाॅप्टर जिज्ञासा का विषय़ बने रहे।

नरैनी इलाके में माॅक ड्रिल को आई थी सेना

एक साथ तीन-तीन हेलीकाॅप्टरों के उतरने की खबर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई।

Three army helicopters suddenly landed in fields of Banda

सभी हेलीकाॅप्टर देखने के लिए मौके पर दौड़े। सेना के ये हेलीकाॅप्टर बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव के पास उतरे।

ये भी पढ़ें: यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

अचानक तीन-तीन हेलीकाॅप्टर देखकर गांव के लोग सन्न रह गए। पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। फिर एक टक निहारते रहे। माना जा रहा है कि सेना के जवान वहां माॅक ड्रिल करने आए थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..

बताते हैं कि करीब एक-डेढ़ घंटे बाद सेना के तीनों हेलीकाॅप्टर वहां से वापस उड़ानभर लौट गए। इस दौरान नरैनी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि सेना ने माॅक ड्रिल की है।

ये भी पढ़ें: यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

इसका उद्देश्य किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहना है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि यह सेना का नियमित अभ्यास था। हालांकि जितनी देर हेलीकाप्टर मौजूद रहे। लोग टकटकी लगाए उन्हें देखते रहे। आसपास के लोग भी हेलीकाॅप्टर और सेना की माॅकड्रिल देखने पहुंचे।

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

यूपी : सेना के हेलीकाप्टर की खेत में आपात लैंडिंग, हादसा टला

लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण