
समरनीति न्यूज, कानपुर: ‘गंदा है पर धंधा है ये..’ फिल्मी गाने की ये लाइन कानपुर के आहूजा हाॅस्पिटल के मालिक डाॅ. सुरजीत आहूजा और डाॅ. प्रीति आहूजा पर फिट बैठ रही हैं। कानपुर किडनी कांड में पाॅवरफुल प्रोफाइल वाली मुख्य आरोपी डाॅ. प्रीति आहूजा और उनके पति बड़े खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं। पुलिस ने जिन पांच लोगों को जेल भेजा है। उनमें डाॅ. प्रीति आहूजा और उनके पति डाॅ. सुरजीत सिंह आहूजा शामिल हैं।
किडनी मंडी बनकर रह गया ‘आहूजा हाॅस्पिटल’

दरअसल, डाॅ. प्रीति आहूजा काफी पावरफुल प्रोफाइल वाली महिला हैं। इसी रसूख की आड़ में शायद उन्होंने किडनी मंडी के खेल को आसानी से अंजाम दिया। पुलिस भी मान रही है कि कानपुर में केशवपुरम स्थित ‘आहूजा हॉस्पिटल’ में अनधिकृत रूप से कम से कम 7 किडनी ट्रांसप्लांट किए गए।
मेरठ, NCR तक जुड़े कानपुर किडनी मंडी के तार

असल में यह हाॅस्पिटल पूरी तरह से किडनी मंडी बनकर रह गया था। यहां से निकले किडनी मंडी के तार दिल्ली, मेरठ, नोएडा और एनसीआर तक जुड़े हैं। वहां से मरीजों व डोनरों को लाया जाता था।
किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित कोई रिकार्ड नहीं मिला

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल का कहना है कि इसी साल 3 मार्च को साउथ अफ्रीका की एक महिला अरेबिका की किडनी का भी ट्रांसप्लांट हुआ था। अब आप समझ सकते हैं कि किडनी का काला कारोबार देश ही नहीं विदेशों तक फैला है।
सुविधाएं नहीं, फिर भी करते रहे किडनी ट्रांसप्लांट

सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी का कहना है कि आहूजा हाॅस्पिटल में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा नहीं है। इसमें नर्सिंगहोम और आईसीयू जरूर बने हैं। मगर अस्पताल यूरोलॉजी के लिए बिल्कुल अधिकृत नहीं है।
ये भी पढ़ें: कानपुर किडनी कांड में IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, पति समेत 6 गिरफ्तार-5 डाॅक्टर
ऐसे में गुर्दे (किडनी) की जुड़ी सर्जरी का सवाल ही नहीं उठता। जो हुआ पूरी तरह से गैरकानूनी था। बताते हैं कि किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली चिकित्सीय टीम कई सर्जिकल औजार साथ लाती थी।
आरोपी डाॅ. प्रीति की पावरफुल प्रोफाइल जानिए
किडनी कांड में गिरफ्तार डाॅ. प्रीति आहूजा एसबीआई में मेडिकल अफसर भी हैं। साथ ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की नगर उपाध्यक्ष हैं। आईएमए के अलावा मधुमेह रोग विशेषज्ञों के संगठन कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन की सचिव भी हैं।
ये भी पढ़ें: Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड
इतना ही नहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों के संगठन फिजिशियन फोरम की भी मेंबर हैं। डॉक्टर कम्युनिटी के विभिन्न सामाजिक और मेडिकल कार्यक्रमों में उनकी खास सहभागिता रहती है।
50 हाॅस्पिटल और कई डाॅक्टर जांच के दायरे में..
कानपुर के इस किडनी कांड में शहर के 3 और हाॅस्पिटल नाम सामने आए हैं। इनमें आरोही हाॅस्पिटल, मेड लाइफ हाॅस्पिटल, प्रिया हाॅस्पिटल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि 50 अन्य हाॅस्पिटल ऐसे हैं जो जांच के दायरे में हैं। कई डाॅक्टरों की भूमिका सवालों के घेरे में है।
कानपुर किडनी कांड में IMA उपाध्यक्ष डॉ प्रीति, पति समेत 6 गिरफ्तार-5 डाॅक्टर
कानपुर में किडनी कांड में एक और बड़ी कार्रवाई, फोर्टिस की कोआर्डिनेटर सोनिका डबास गिरफ्तार, जेल गई
कानपुर: डाॅ. रोहित ने रचा इतिहास-1000 मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा-जागरूकता रैली आयोजित
Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड
कानपुर IMA: डॉ. अनुराग अध्यक्ष और डॉ. शालिनी बनीं सचिव-10 साल बाद..
