
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के अलीगंज मोहल्ले में विवाहिता सना की दहेज हत्या के आरोप का मामला सुर्खियों में है। बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तेजी से जांच कर कार्रवाई की। बांदा के सना दहेज हत्या केस में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं साजिया और फरिदा को गिरफ्तार किया है। बाकी वांछित अभियुक्तों को धर-पकड़ शुरू कर दी है।
शहर में चर्चा में छाया मामला
पुलिस ने सना की दहेज हत्या के मामले में वांछित 2 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें एक महिला अभियुक्त फरीदा पत्नी रफीक, दूसरी महिला अभियुक्त साजिया पुत्री रफीक निवासी मोहल्ला पोड़ाबाग अलीगंज हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..
बताते चलें कि अलीगंज मोहल्ले में सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी।

सना के पिता ने पति, सास व ननद आदि 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता सना की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था।
ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
क्षेत्र में चर्चा रही कि सना के साथ दहेज को लेकर मारपीट की जा रही थी। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में है। उधर, क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी रही।
संबंधित मुख्य खबर पढ़ें: बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा
बांदा शहर में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत-7 पर मुकदमा
बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल
बांदा में ‘नवचेतना परामर्श केंद्र’ का शुभारंभ, बार अध्यक्ष बोले..
