
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के लिए जरूरी खबर है। अतर्रा-बदौसा रेल मार्ग पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से बंद रहेगा। बांदा मानिकपुर अतर्रा-बदौसा रेल मार्ग पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से बंद रहेगा।
2 अप्रैल को बंद रहेगा यातायात
इस निर्माण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से यातायात स्थायी रूप से बंद रहेगा। इस मार्ग से जाने वालों को वैकल्पिक रास्तों को चुनना होगा। इस संबंध में रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार ने जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
उनका कहना है कि बांदा-मानिकपुर रेल खंड पर समपार फाटक संख्या-476 पर ओवरब्रिज बनेगा। यह फाटक अतर्रा-बदौसा स्टेशनों के बीचे में है। इससे यातायात की सुविधा एवं सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ होगी।
वैकल्पिक मार्ग का सुझाव
समपार फाटक संख्या-476 पर 2 अप्रैल से यातायात स्थायी रूप से बंद रहेगा। ऐसे में बिसंडा से आने तथा समपार से गुजरने वाले लोगों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
वैकल्पिक रूप से समपार फाटक संख्या 477 (राज भंडारण निगम) से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर पंहुच सकेंगे। अतर्रा से हिंदू इंटर कॉलेज के पास से फाटक संख्या-475 से होकर बिसंडा मार्ग पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार
बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार
UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन
बांदा में फांसी पर लटका मिला युवक-काॅल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस..
बांदा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर-एक की गई जान
