
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस मृतक के मोबाइल की काॅल डिटेल्स खंगाल रही है। घटना बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक के परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
मोबाइल से सामने आएगी सच्चाई
जानकारी के अनुसार, बदौसा के हड़हा गांव के शिव बिलास (20) उर्फ सोनू पुत्र अवधेश वर्मा का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला।

मृतक के चाचा बच्चा वर्मा का कहना है कि लगभग 10 साल पहले पिता की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार
बीते वर्ष मां शिवप्यारी की बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। दिल्ली में रहकर काम करता था।
होली पर गांव आया था। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। उधर, परिवार के बाकी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर-एक की गई जान
बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार
दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
