Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बुलंदशहर के ऋषभ का हौंसला देख सभी हैरान-शरीर में सरिया, फिर भी..

in bunlandshahar everyone is amazed by courage of 13year old rishabh

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर में ऋषभ का हौंसला सभी को हैरान कर गया। ऋषभ के शरीर में सरिया घुसने के बाद भी उसका धैर्य कमाल का रहा। यही वजह है कि बुलंदशहर के मिर्जापुर गांव में इस बच्चे के हौंसला चर्चा है। घटना और घायल बच्चे ऋषभ का साहस सभी की जुबान पर है। लोगों का कहना था कि 13 साल के ऋषभ ने गजब का हौंसला दिखाया है। लोगों के मन में ऋषभ का साहस छाप छोड़ गया।

खेलते समय गिरने से हुई घटना

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से सटे मिर्जापुर गांव में राजकुमार के बेटे ऋषभ (13) मोहल्ले के बच्चों संग खेल रहे थे। बताते हैं पास के प्लाट में खेलते समय बच्चे पेड़ पर चढ़ गए। ऋषभ पेड़ से नीचे आ गिरे।

ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

गिरने से प्लाॅट में नींव बनाने के लिए लगा पिलर का सरिया उनके शरीर में घुस गया। दाहिनी बाजू के पास से घुसा सरिया गर्दन के पास निकला। साथ खेल रहे बच्चों ने भागकर परिवार के लोगों को जानकारी दी।

दिल्ली हुआ बच्चे का आपरेशन

इसके बाद गांव के लोगों ने आरी से सरिया काटकर बच्चे को अलग किया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। बालक ऋषभ को एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ : यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’, घाटों की संवरेगी सूरत

वहां बच्चे का आपरेशन हुआ।इस दौरान बच्चे का हौंसला देख सभी हैरान रहे। बच्चे ने बिल्कुल भी दर्द का एहसास नहीं दिलाया। धैर्य से काम लेते हुए खुद को संभाले रहा।

ये भी पढ़ें: परिवर्तन यूथ क्लब ने पौधरोपण-चित्रकारी कर दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मां अनिता और पिता राजकुमार लगातार चिंतित नजर आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. प्रदीप राणा का कहना था कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।  उसे दिल्ली रेफर किया गया। वहां उसका इलाज हुआ।

ये भी पढ़ें: परिवर्तन यूथ क्लब ने पौधरोपण-चित्रकारी कर दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अच्छी बात यह है कि बच्चे के धैर्य और साहस के चलते स्थिति संभली रही। आखिरकार दिल्ली में डाॅक्टरों ने आपरेशन कर उसकी जान बचा ली। परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली हैं। परिजनों का कहना है कि नवरात्रि पर माता रानी ने उनके बच्चे की जान बचा ली है।  बहरहाल बच्चे का यह हौंसला लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

लखनऊ : यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’, घाटों की संवरेगी सूरत

जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..