

अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: ईरान-इजरायल युद्ध में सऊदी में मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत हो गई। मिसाइल अटैक के समय युवक सऊदी से फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। तभी सऊदी में मिसाइल धमाका हुआ और युवक का फोन कट हो गया। अगले दिन पता चला सऊदी में ईरान इजराइल युद्ध में मिसाइल हमला हुआ था। सीतापुर के युवक की मिसाइल हमले में मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर पत्नी से बात करते समय गिरी मिसाइल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मृतक के शव को वापस भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव के रवि गोपाल (26) 18 सितंबर 2025 को सऊदी अरब गए थे।
ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी
परिजनों का कहना है कि वह सउदी के रियाद की एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। 18 मार्च की रात रवि काम खत्म करके फैक्टरी में ही थे। परिजनों का कहना है कि भारतीय समय के अनुसार, रवि की लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर अपनी पत्नी से बात होने लगी।
ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी
9.53 पर पीछे से तेज धमाके की आवाज आई। इसके बाद रवि का फोन कट गया। पत्नी रितु के अनुसार, परिजनों ने कई बार फोन मिलाया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ बताने लगा। अगले दिन 19 मार्च को बड़े भाई मनमोहन को रवि के एक दोस्त की काल आई।
ये भी पढ़ें: यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लिस्ट में ये नाम..
दोस्त ने रवि के भाई को बताया कि मिसाइल हमले में रवि की मौत हो गई है। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जानकारी जुटाई।
युवक के शव वापस लाए जाने को लेकर परिजन परेशान
परिवार में पत्नी बैजंती और चार साल का बेटा है। परिजन रवि का शव वापस लाए जाने के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि दो दिन हो गए हैं। कोई सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है, जिससे वह शव को वापस लाने की उम्मीद कर सकें।
बताते चलें कि मीडिल ईस्ट में इस समय ईरान-इरजाइल और अमेरिका में युद्ध चल रहा है। हालात लागतारा बदतर होते जा रहे हैं। इसे लेकर सभी लोग चिंतित हैं। वहीं इस युद्ध की वजह से गैस और पेट्रोल की कीमतों में भी उछाल आ रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपी: हाथ में कंडोम का पैकेट-पेड़ पर टंगे कपड़े, युवक का निर्वस्त्र शव मिला
खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी
यूपी: हाथ में कंडोम का पैकेट-पेड़ पर टंगे कपड़े, युवक का निर्वस्त्र शव मिला
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
