
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी।
बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम
साथ ही गरज और चमक का भी असर रहेगा। मौसम विभाग ने आज यूपी में लगभग 27 जिलों में बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव होगा। अगले दो दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक लुढ़केगा। बताते चलें कि बीते कुछ दिन भीषण गर्मी होने लगी थी।
ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें
लोगों के मार्च में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा था। अब मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली है। लू जैसी जलन से प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिली है।
यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, जालौन, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, अमरोहा, बिजनौर, कन्नौज, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं।
ये भी पढ़ें: यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट
यूपी: अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ फतवा-‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर विवाद
अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना
