
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम श्रीमती जे.रीभा के आदेश पर गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। छापेमारी में बांदा शहर की डीसीडीएफ कालोनी स्थित आराधना गैस एजेंसी में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी पकड़ी गई है। गैस एजेंसी पर एफआईआर हुई है। गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर प्रशासन ने कराई है। जांच में पता चला है कि एजेंसी से घरेलू-कमर्शियल सिलेंडरों की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही थी।
डीसीडीएफ कंपाउंड आफिस से गोदाम तक जांच
शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एफआईआर जिलापूर्ति अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द हो सकता है।
600 घरेलू व 115 कमर्शियल सिलेंडरों की हेरफेर
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को शहर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पकड़ने को गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी में एसडीएम नमन आदि ने आराधना इंडेन गैस एजेंसी व संकल्प इंडेन गैस एजेंसी की जांच की।
ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें
डीसीडीएफ कंपाउंड में स्थित आराधना गैस एजेंसी की स्थलीय जांच हुई। गोदाम की भी जांच हुई। बताते हैं कि स्टाॅक और दस्तावेजों का मिलान हुआ। बताते हैं कि जांच में अधिकारियों ने अराधना इंडेन गैस एजेंसी में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ियां पकड़ीं। आराधना इंडेन एजेंसी में 14.2 किग्रा. के 600 घरेलू व 19.5 किग्रा० के 115 व्यावसायिक सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई।
बिना सिलेंडर मिले पहुंच रहे डिलीवरी के मैसेज
इतना ही नहीं अत्यधिक संख्या में उपभोक्ताओं से शिकायतें मिलीं कि गैस सिलेंडर की बिना डिलीवरी के मोबाइल पर बुकिंग और प्राप्ति के मैसेज आए। अधिकारियों ने इसकी जांच की तो इस गड़ब़ड़ी की पुष्टि भी हुई।
ये भी पढ़ें: दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत
इस तरह मे० अराधना इंडेन गैस एजेंसी में कालाबाजारी और दुरुपयोग पकड़ा गया। आराधना इंडेन गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी का लाइसेंस रद्द होना तय है।
ये भी पढ़ें: बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी
जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात
बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी
