Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फिर दर्दनाक हादसे, 3 और जिंदगियां खत्म-एक घायल

in Banda accident 3 more lives lost

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे जारी हैं। हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में अलग-अलग दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। घायल का इलाज चल रहा है।

खुरहंड-तिंदवारी-मर्का और बदौसा क्षेत्रों में हुए हादसे

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के अवधेश (45) अपनी मां के साथ मामा के घर रहते थे। बीती रात सड़क पार कर रहे थे। बताते हैं कि किसी अज्ञात वाहन से टकराकर उनकी मौत हो गई।

आज सुबह गांव के लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। मृतक आविवाहित थे। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा महजितिया डेरा के रहने वाले कैलाश (35) सब्जी बेचते थे। तिंदवारी से बाइक से घर लौट रहे थे।

छापर गांव के पास फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे लोडर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोडर को पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, घायल की कानपुर में मौत

in Banda accident 3 more lives lost
मृतक की फाइल फोटो।

मर्का थाना क्षेत्र के औगासी के कमलेश (50) कमलेश ई-रिक्शा से बबेरू सामान खरीदने जा रहे थे। रास्ते में निभौर गांव के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गया और कमलेश को गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी

वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर हैलट में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राजेश तिवारी का कहना है कि वह मजदूरी करते थे। भूमिहीन थे। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटे को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..

एक अन्य घटना में अतर्रा कस्बा के संजयनगर बदौसा रोड़ के रहने वाले रमेश (60) किराना की दुकान करते थे। 13 मार्च को सुबह बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे।

मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे हरिनारायण का कहना कि मृतक अपने पीछे पत्नी साधना और तीन बेट् और दो बेटियां छोड़ गए हैं।

जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात

बांदा में रेस्टोरेंट-होटलों और एजेंसियों पर छापे-गैस जमाखोरी पकड़ी

बांदा में दहेज का दानव! विवाहिता की संदिग्ध मौत-पति हिरासत में..