Tuesday, March 17सही समय पर सच्ची खबर...

जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात

Banda City: Potholes here, ditches there-but they have no shame!

समरनीति न्यूज, बांदा: अधिकारियों की लापरवाही से बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात बने हैं। यह नगर पालिका और जलसंस्थान के अधिकारियों की गैरजिम्मेदारी का नतीजा है। इधर गड्ढा-उधर खाई की वजह एक तरफ खुले मैनहोल हैं तो दूसरी तरफ खुदी पड़ी सड़क।

जेल गेट के पास बड़ी अनहोनी की आशंका

Negligence of Banda Nagar Palika inviting danger in city

दरअसल, बांदा जिला कारागार के मेन गेट के पास नालों के मैनहोल बीते कई महीनों से खुले पड़े हैं। इससे हादसों की आशंका बनी हुई है।

Banda City: Potholes here, ditches there-but they have no shame!

जलसंस्थान ने नई बनी सड़क खोदकर की बर्बाद

खबरें प्रकाशित के बाद भी नगर पालिका की ओर से इस दिशा में सुधार की कोई पहल नहीं हुई। बाद में जलसंस्थान ने दूसरी तरफ की सड़क खोदकर हालात और बदतर कर दिए।

Banda City: Potholes here, ditches there-but they have no shame!

स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों लोग रोज आते-जाते

जलसंस्थान ने कुछ दिन पहले पाइप लाइन ठीक करने के लिए आधी सड़क खोद डाली। इसके बाद हालात यह हो गए कि एक तरफ कई-कई फुट गहरे मैनहोल खुले पड़े हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

सवाल यह उठता है कि अगर कोई हादसा हो गया या किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन सा विभाग होगा? नगर पालिका या जलसंस्थान?

Banda City: Potholes here, ditches there-but they have no shame!

क्षेत्र के प्रमोद, विकास, राजेश गुप्ता, केपी त्रिपाठी और शिव सिंह आदि लोगों का कहना है कि इस जेल रोड मार्ग से स्कूली बसें, कचेहरी जाने वाले अधिवक्ता और सैकड़ों वाहन रोज गुजरते हैं। मगर इसके बाद भी सड़क पर खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: मुस्कुराइये! आप बांदा में हैं मगर संभलकर, खुले मैनहोल..

मुस्कुराइये! आप बांदा में हैं मगर संभलकर, खुले मैनहोल..

बांदा: जेल रोड खोदकर जल संस्थान मस्त-ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त