Friday, March 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर

Youth and child died in accident in Banda
आयुष (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मासूम व युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाइयों को गंभीर हालत हो गए। दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसों से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मासूम के मां-पिता की रो-रोकर बुरी हालत है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ है। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।

एक मृतक युवक कानपुर का, घायल भाई फतेहपुर के..

Youth and child died in accident in Banda
रोते-बिलखते आयुष के परिजन।

जानकारी के अनुसार, बुदेलखंड एक्सप्रेसवे हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर

जानकारी के अनुसार, कानपुर के अकबरपुर झबइया गांव के सोनू (30) पुत्र राजेश शनिवार को अपने मौसेरे भाई फतेहपुर के गोलू (18) व भोलू (13) के साथ बाइक से चित्रकूट दर्शन करने गए थे। तीनो बाइक से वापस आ रहे थे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हथौरा गांव के पास हुआ हादसा

Youth and child died in accident in Banda
रोते-बिलखते सोनू के परिजन।

बताते हैं कि बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 42, हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर किनारे रेलिंग से जा टकराई। तीनों उछलकर दूर गिरे। एंबुलेस चालक अनुराग ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में 17 मार्च से UPCA के जिलास्तरीय ट्रायल-वासिफ जमा  

वहीं दोनों सगे भाइयों गोलू और भोलू को कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के मामा दीपक का कहना है कि मृतक सोनू कोचिंग पढ़ाते थे। वह अविवाहित और दो भाइयों में बड़े थे। मां अरुणा का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

एक अन्य हादसे में बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव के राहुल का बेटा 2 वर्षीय आयुष घर के बाहर खेल रहा था।

इसी दौरान पड़ोसी कपिल (18) पुत्र सीताराम तीन लोगों के साथ बाइक से निकले। बाइक की चपेट में आकर बच्चे की जान चली गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां रामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

यूपी में हुई बारिश-लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बूंदाबांदी-ओले का अलर्ट

यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें