Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

अलर्ट: यूपी में मौसम का यू-टर्न, कुछ जगहों पर बारिश-ओले की संभावना

Rain today and tomorrow in entire UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम ने यू-टर्न लिया है। यूपी मौसम विभाग का कहना है कि कि रविवार से मौसम यू-टर्न लेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी के लिए बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। रविवार को मौसम में इसका असर दिखाई भी दे रहा है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को तामपाम में गिरावट रहेगी।

पश्चिमी यूपी और तराई में बारिश में संभावना

पश्चिमी यूपी, तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 15 मार्च से यूपी के तराई इलाकों में बारिश होगी। यह बारिश पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में भी होगी।

ये भी पढ़ें: दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

यह सीजन की पहली बारिश होगी। साथ ही तापमान में गिरावट होना भी तय है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है किशुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले

यह मंगलवार तक जारी रहेगा। प्रदेश में बांदा जिले में सबसे ज्यादा तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ है। उरई दूसरे नंबर पर 36.8 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से तापमान काफी बढ़ा हुआ था। लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होने लगा था। बुंदेलखंड के बांदा जिले का तापमान 40 से ऊपर पहुंच गया था। वहीं उरई दूसरे नंबर पर था। ऐसे में मौसम का यू-टर्न लोगों को थोड़ी राहत देने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें: यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल संग पांच युवक गिरफ्तार

UP: कोचिंग छात्रा से गैंगरेप मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 सस्पेंड, तीनों आरोपी अबतक फरार

दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग