Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद: यूपी में सिलेंडर की लाइन में लगे व्यक्ति की मौत

Other: Man dies in UP while waiting in Jugalbandhi queue

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में गैस सिलेंडर की लाइन में व्यक्ति की मौत हो गई। गैस सिलेंडर की लाइन में बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी। गैस सिलेंडर की लाइन में लगे अन्य लोगों ने उन्हें संभाला। फिर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

घर में खत्म थी गैस, सुबह जाकर लाइन में लगे

यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक दुखद खबर है। जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद में कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी टंकी के पास भारत गैस एजेंसी हैं। वहां 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे।

ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले

बताया जा रहा है कि अचानक बेहोश होकर वह नीचे गिर पड़े। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। मौजूद लोगों ने तुरंत सीपीआर और हार्ट पंप देकर बचाने का प्रयास किया। फिर अस्पताल भी पहुंचाया।

इरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले का असर

वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग मुख्तार ने पहले से गैस सिलेंडर बुक करा रखा था। सुबह लगभग 6:30 बजे एजेंसी गए थे। घर में गैस खत्म थी।  बताते चलें कि इरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद युद्ध जारी है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

इसे लेकर एलपीजी सप्लाई पर कहीं न कहीं असर पड़ा है। यूपी ही नहीं देश के दूसरे हिस्सों से भी गैस किल्लत की खबरें आ रही हैं। लोग गैस को लेकर परेशान हैं। यूपी के कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

ये भी पढ़ें: अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

अजब-गजब: बांदा में गैस एजेंसी मालिक को सपाइयों ने पहनाई माला-फिर..

महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी