Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला

UP: AkhileshYadav met Avimukteshwarananda

समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले। अखिलेश यादव ने कहा कि नकली संतों के दौरान का जल्द अंत होने वाला है। मुलाकात के बाद सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि हम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने आए थे। अखिलेश यादव बोले कि अब असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होने वाला है।

भाजपा पर कसा तंज, कहा-अच्छी बातों का करते विरोध

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला भी बोला। कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध ही करते हैं। कहा कि जब हमारी सरकार तो हमने दूध डेयरी बनवाई थी।

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

गायों की देखभाल होने के कारण किसानों को फायदा भी हुआ। लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया था। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग हर अच्छी बात का विरोध ही करते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी: 100 विधायक लाओ.. CM बन जाओ, अखिलेश यादव के ऑफर से राजनीति गरम

बताते चलें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में मुलाकात की है। बताते चलें कि बुधवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लखनऊ से गोरक्षा अभियान का शुभारंभ किया है।

ये भी पढ़ें: यूपी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वाराणसी से 8 मार्च को निकले अविमुक्तेश्वरानंद 11 मार्च को कई जिलों का दौरा करने के बाद लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद हे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी