
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर एक फर्जी साधु उसकी जेवर नगदी ले उड़ा। महिला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गई। जहरखुरानी का शिकार महिला यात्री का पति ट्रेन में ऊपर सीट पर सोता रह गया। आसपास के ट्रेन यात्रियों की नजर पड़ी तो महिला यात्री के पति को जगाया। महिला यात्री को इलाज के लिए बांदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धनबाद से महोबा लौट रहे थे दंपती
जानकारी के अनुसार, महोबा के रहने वाली शिवानी (22) पत्नी खिल्लू बुधवार को धनबाद (झारखंड) से चंबल एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। वह पति के साथ जनरल बोगी में सवार थे। बताते हैं कि उनके पति ऊपर वाली सीट पर सो रहे थे। महिला नीचे बैठी थीं।
ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
बताते हैं कि तभी एक साधुवेशधारी ट्रेन में चढ़ा और महिला यात्री के पास बैठ गया। इसके बाद पारिवारिक परेशानियां बनाते हुए हाथ देखने लगा। ज्योतिष के रूप में कुछ और बातें बताईं। अच्छा भविष्य के सपने दिखाए। फिर महिला यात्री शिवानी को प्रसाद के रूप में कुछ खाने को दिया।
ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर
इसके बाद महिला यात्री को कुछ याद नहीं। आसपास के यात्रियों के जगाने पर पति ने देखा तो पत्नी बेहोश मिली। पत्नी के पर्स से 4 हजार रुपए नगद, सोने की चैन, पायल, बिछिया और बाकी सामान गायब मिला।
ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड
ट्रेन के बांदा पहुंचते ही पीड़ित पति ने मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ थाने पर दी। जीआरपी ने महिला यात्री को ट्रेन से नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण
बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
बांदा में आयकर की 33 घंटे की जांच में पकड़ा गया 7 करोड़ का घपला, 6 सर्राफा को नोटिस
