Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसे में मासूम की जान गई, पिता समेत दो घायल

Banda: Innocent child dies in tragic accident

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची की जान चली गई। बच्ची के पिता समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि यह हादसा बांदा में ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर से हुआ। बांदा पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

भाई और मासूम बेटी को लेकर बाइक से जा रहे थे महेंद्र

Banda: chield died in tragic accident
फाइल फोटो।

हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हालत-घायल भर्ती

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टरपुरवा के महेंद्र राजपूत अपने छोटे भाई वीर सिंह और 1 साल की बेटी शिवानी को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत 

इन लोगों को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के चंदौरा गांव जाना था। रास्ते में मुकेरा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। घायल दोनो बाइक सवार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

बांदा में भीषण हादसा, कार ने साइकिल को रौंदा-खंती में पलटी, एक की मौत

बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप