
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में माॅडल गरिमा तिवारी ने पति IPL के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी ने परिवाद दाखिल किया है। मॉडल गरिमा ने क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न, शराब पीकर पीटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी और क्रिकेटर अमित मिश्रा की शादी 2021 में हुई थी।
गरिमा तिवारी ने दर्ज किया परिवाद
बताते चलें कि इससे पहले माॅडल गरिमा तिवारी घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए मुकदमा कर चुकी हैं। यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी
जानकारी के अनुसार, फीलखाना की माॅडल गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।
ये भी पढ़ें: कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..
बताते चलें कि दोनों की शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। रेल बाजार क्षेत्र के मीरपुर कैंट के अमित मिश्रा और माॅडल गरिमा की शादी कानपुर क्लब में हुई थी।
ये भी पढ़ें: कौन है यह प्लस साइज माॅडल? जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा, पढ़िए पूरी खबर..
शादी के बाद कुछ दिन सबकुछ ठीक चला। मगर बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगे। अब मामला आपसी विवाद के चलते काफी सुर्खियों में है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..
UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..
