Monday, March 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा सिविल लाइन पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन

Banda Civil Line Police Outpost Building inaugurated

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा महाराणा प्रताप चौराहा पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के नवनिर्मित/सुदृढ़ीकृत भवन का आज उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक ने पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन किया।

पुलिस कर्मियों को मिलेंगी ज्यादा सुविधाएं

बताते चलें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी पहले से संचालित है।

Banda Civil Line Police Outpost Building inaugurated

अब सुंदर ढंग से इसके भवन को नवविकसित/सुदृढ़ीकृत कराया गया है। इससे पुलिस कर्मियों को अपने कार्य संचालन में काफी सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें: बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

बताते चलें कि सिविल लाइन पुलिस चौकी काफी महत्वपूर्ण है। शहर के प्रमुख चौराहे पर स्थिति है। साथ ही शहर के कई मार्गों का यातायात इसी चौराहे से गुजरता है।

ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी: बांदा में वन कर्मियों ने गरीब किसान की बैलगाड़ी फूंकी-जांच शुरू

इसके अलावा जिला अस्पताल, आवास विकास और इंदिरानगर जैसे पाॅश इलाके भी इसी चौकी क्षेत्र में आते हैं। विकास भवन और स्पोर्ट्स स्टेडियम का क्षेत्र भी इसी पुलिस चौकी के अंतर्गत है।

ये भी पढ़ें: पकड़ा बांदा शहर में दुकान से 10 लाख से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाला चोर 

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..