Saturday, March 7सही समय पर सच्ची खबर...

महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी

Another blow of inflation huge increase in domestic gas prices

समरनीति न्यूज, लखनऊ: इस समय महंगाई से हर कोई बेहाल है। आम आदमी हर कदम पर महंगाई के चलते परेशान है। ऐसे में महंगाई की एक ओर तगड़ी मार पड़ी है। मोदी सरकार ने घरेलू गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं। घरेलू गैस महंगी हो गई है। घरेलू गैस के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार 7 मार्च से बेहताशा बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए महंगे

घर की रसोई से लेकर होटल रेस्टोरेंट पर भी खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी। पूरी देश में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल

वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 115 रुपए ज्यादा हो गई है। ऐसे में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना भी तय है। बताते चलें कि पहले ही गैस सिलेंडर की कीमत 885 रुपए थी। अब 60 रुपए और ज्यादा देने होंगे। आम आदमी के लिए यह भारी होगा।

ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब.. 

यूपी: संयुक्त निदेशक बर्खास्त-योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड