Wednesday, March 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक..

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा हो गया। इसमें दो डंपरों में भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा बेंदाघाट में यमुना नदी पुल पर हुआ। हादसे में दोनों डंपरों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के कारण यमुना नदी के पुल पर जाम लग गया। यह हादसा बांदा के बेंदाघाट में यमुना नदी पुल पर हुआ।

डंपरों में ही फंस गए दोनों के चालक

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

बांदा और फतेहपुर दोनों पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन के जरिए राहत कार्य शुरू कराया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

चालकों को अस्पताल भिजवाया। वहीं वाहनों को किनारे करके यातायात चालू कराया।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल

जानकारी के अनुसार, अतर्रा निवासी चालक मातादीन (30) देापहर कबरई से डस्ट लेकर रायबरेली जा रहे थे।

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

इसी बीच फतेहपुर से ईंटा लादकर रमेश (35) बेरागढीवा (फतेहपुर) बांदा आ रहे थे। दोनों वाहन पुल पर पहुंचे ही थे।

आमने-सामने हुई दोनों की टक्कर

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

इसी दौरान बेंदाघाट यमुना पुल पर दोनों डंपर तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गए।

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

टक्कर से दोनों डंपरों के केविन आपस में चिपक से गए। इससे दोनों चालक वाहनों में ही फंस गए।

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत क्रेन और जेसीबी बुलवाई।

ये भी पढ़ें: बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

पुल पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसी तरह यातायात को दूसरे पुल से निकाला गया।

Two dumpers collide on Yamuna bridge in Banda

पुलिस ने जेसीबी और क्रेन से वाहनों को अलग कराया। दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसके बाद यातायात चालू हो सका। चालकों की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: एनकाउंटर: गाजियाबाद में सलीम वास्तिक केस में दूसरा आरोपी भी ढेर  

बांदा में किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट-पुलिस तलाश में जुटी

एनकाउंटर: गाजियाबाद में सलीम वास्तिक केस में दूसरा आरोपी भी ढेर

बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल

यूपी में भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस-वैन की टक्कर में 6 की मौत