Wednesday, March 4सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर बस-वैन की टक्कर में 6 की मौत

Horrificaccident in UP-6 killed on Yamuna Expressway

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज एक भीषण हादसा हो गया। यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में बस और वैन की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। बताते हैं कि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के लगभग 4 बजे हुआ।

डबल डेकर बस ने वैन में मारी पीछे से टक्कर

बताते हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 माइलस्टोन के पास हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसा उस समय हुआ जब ईको वैन में डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव गढ़ी हरिया के पारस 3 मार्च तड़के सुबह करीब 4 बजे निजी डबल डेकर बस ने इको कार को पीछे से तेज रफ्तार के साथ टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर

13 घायलों में 6 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक और घायल राजस्थान के धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांगोली के रहने वाले थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है। उधर, मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। ईको वैन पर सवार सभी लोग राजस्थान जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार

Hamirpur: कोहरे का कहर..बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो-बस की टक्कर में सगे भाइयों समेत 3 की मौत..चार घायल