Wednesday, February 11सही समय पर सच्ची खबर...

UPBudget2026: सीएम योगी बोले, पहली बार किसी सरकार का 10वां बजट

CM Yogi's press conference regarding budget in Lucknow
प्रेसवार्ता में सीएम योगी व अन्य।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल का 10वां बजट पेश किया। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। विधानसभा में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने वित्तमंत्री के साथ प्रेसवार्ता भी की।

मुख्यमंत्री बोले 9 साल में कोई नया टैक्स नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं। आज का बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है। बीते 9 साल में बजट 3 गुना से ज्यादा बढ़ा है।

ये भी पढ़ें: Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। सीएम योगी ने कहा कि ”ये पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को यूपी जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में उनकी सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया है।

ये भी पढ़ें: यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें.. 

यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..

Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?