


समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए। धमाकेदार जीत दर्ज कराते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विमल सिंह बांदा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने 101 वोटों से चुनाव जीता है। बार एसोसिएशन के चुनाव में यह अपने आप में बड़े अंतर की जीत है।
101 वोटों से विमल सिंह ने दर्ज कराई जीत
बताते हैं कि कुल 1307 वोट पड़े। इनमें अकेले अधिवक्ता विमल सिंह को 467 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे धनराज सिंह को 362 वोट ही मिल सके। वहीं महासचिव पद पर राजेश त्रिपाठी ने 691 वोटों से जीत दर्ज कराई। दरअसल, देर रात आए परिणामों को लेकर गहमागहमी बनी रही।
बार के महासचिव बने राजेश त्रिपाठी
महासचिव पद पर शिवदयाल प्रजापति 616 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवविलास सोनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निखिल सक्सेना संयुक्त सचिव पद पर कमलाकांत मिश्रा ने जीत दर्ज कराई।
कुल 1307 वोटों के साथ चुनाव संपन्न
बताया जाता है कि कुल 1307 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। अधिवक्ता संघ हाल में शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष राकेश सिन्हा की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। कुल 1479 मतदाताओं में 1246 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
पोस्टल वैलेट से भी 61 वोट डाले गए। उधर, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल, अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार, अधिवक्ता अशोक पाठक, विवेक सिंह गौर, राजेंद्र सिंह चौहान ने अध्यक्ष समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें: बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा
बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा
शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
बांदा-चित्रकूट: बाल नृत्यांगनाओं ने दी लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति-खूब बजीं तालियां
Mahoba: महोबा के आबकारी अधिकारी निलंबित, Video हुआ था वायरल..
