Sunday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

दुखद: बांदा पुलिस लाइन में उप निरीक्षक का आकस्मिक निधन-शोक की लहर

Sudden death of Sub-Inspector of Police in Banda
धीरेंद्र सिंह-उप निरीक्षक (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस लाइन्स में उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह (58) का आकस्मिक निधन हो गया। पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

प्रयागराज के मूलनिवासी थे सब इंस्पेक्टर

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के सोरूडीह गांव के रहने वाले धीरेंद्र सिंह (58) पुलिस उप निरीक्षक थे। वर्तमान में बांदा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताते हैं कि रविवार शाम वह फोन लेकर पुलिस लाइन में टहल रहे थे।

ये भी पढ़ें: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद

इसी बीच अचानक गश खाकर गिर पड़े। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखा तो उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां उनका निधन हो गया। मृतक के पुत्र सूरज का कहना है कि उनके पिता ने किसी बीमारी का जिक्र नहीं किया। सबकुछ अचानक हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीमती गीता सिंह के अलावा दो बेटे छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 48 जिलों में नए एडिशनल SP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..

मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद

जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

यूपी पुलिस में अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 48 जिलों में नए एडिशनल SP, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट..