Sunday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी

Sambhal Love Story: Muslim girl marries Hindu lover in Sambhal

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक लवस्टोरी में मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी के प्यार में पहचान बदल शादी रचा ली। युवती समरीन पूरी तरह से प्रेमी अंकित के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। युवती के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने दर्ज हुए। बताते हैं कि वहां युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

एक ही स्कूल में पढ़े, 4 साल से थी लवस्टोरी

इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। युवक के परिवार ने उसे बहू के रूप में स्वीकारते हुए आशार्वाद दिया। दरअसल, यह पूरा मामला मामला संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव नवाडा का है। गांव के अंकित और युवती समरीन के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते रहे हैं।

विरोध के बावजूद प्रेमी के लिए अड़ी युवती

26 जनवरी को समरीन अपनी मर्जी से अंकित के घर पहुंची और शादी कर साथ रहने की बात कही। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण परिजनों को विवाद की आशंका हुई। पुलिस तक सूचना पहुंची। बीते सोमवार को पुलिस युवती को बहजोई स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष ले गई।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

बताया जा रहा है कि वहां युवती ने युवक के साथ रहने की बात कही। समरीन ने कहा कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती है। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच में युवती बालिग पाई गई है। उसके बयान के बाद सीडब्ल्यूसी के आदेश पर प्रेमी के साथ भेजा गया। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। लड़के के परिवार ने भी बहू को स्वीकार लिया है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: मुस्लिम अलकमा बनीं अलका, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल

CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश