
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रास्ता रोककर बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। महोबा के चरखारी विधायक से उनकी इस हरकत के लिए सात दिन में जवाब मांगा गया है। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है।
पार्टी प्रदेश हाईकमान ने 7 दिन में मांगा स्पष्टीकरण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस के माध्यम से विधायक से 7 दिन में जवाब तलब किया है। हालांकि, नोटिस को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मगर मामले में पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..
बताते चलें कि बीती 30 जनवरी को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा के दौरे पर थे। इसी बीच चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने समर्थकों के साथ गाड़ियां अड़ाकर उनका काफिला रोक लिया था।
जलजीवन मिशन में खोदी गईं सड़कों से जुड़ा मामला
फिर गांवों में जलजीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की दुर्दशा की बात करते हुए घंटों बंधक बनाए रखा था। मंत्री और विधायक के बीच नोंकझोंक भी होते देखी गई थी। घटना को योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हुए थे।
घटनाक्रम से पार्टी में अंदरखाने मच गया था हड़कंप
हालांकि, काफी देर बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के बीच विधायक ने जलशक्ति मंत्री को जाने दिया था। हालांकि, विधायक का बड़बोले बयान जारी रहे। विधायक ने यहां तक कह डाला कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे। पार्टी ने इस घटना को अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक से जवाब-तलब किया है। बताते चलें कि इस घटनाक्रम से पार्टी में अंदरखाने हड़कंप मच गया था।
संबंधित मुख्य खबर: UP: मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े BJP विधायक ब्रजभूषण, गाड़ियां अड़ाकर काफिला रोका-हंगामा
UP: मंत्री स्वतंत्र देव से भिड़े BJP विधायक ब्रजभूषण, गाड़ियां अड़ाकर काफिला रोका-हंगामा
Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?
‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध
यूपी में अब CM Yogi के सपोर्ट में GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा

