
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बबेरू क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद किया। SIR और मनरेगा को बचाने को सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा रोजगार की गारंटी वाला कानून है।
केंद्र सरकार पर लगाया कानून कमजोर करने का आरोप
इसे केंद्र की भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया है। इसके नाम पर नई योजना लागू की गई है। कहा कि योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर इस योजना की मूल भावना को खत्म कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस
मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है। भुगतान में देरी हो रही है। कहा कि चुनाव आयोग द्वारा वर्तमान में एसआईआर के नाम पर मनमानी की जा रही है। इस दौरान आदित्य स्वरूप पांडेय, बी लाल भाई, संतोष द्विवेदी, उमाशंकर अग्रहरि, कुबेर सिंह पूर्व प्रधान, वेद प्रकाश मिश्रा, सुशील द्विवेदी मंडल अध्यक्ष शिव, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा: कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संग शहीद के गांव पहुंचे कांग्रेसियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस

