Friday, February 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

E-rickshaw driver dies tragically in roadaccident in Banda
ईश्वरी प्रसाद (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। परिवार में घटना की सूचना पहुंचने पर कोहराम मच गया। बिसंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव के ईश्वरी प्रसाद (45) ई-रिक्शा चालक थे। गुरूवार रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि अलिहा गांव के पास रुककर रिक्शा का सामने वाला शीशा साफ करने लगे।

ये भी पढ़ें: Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति.. 

तभी सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह परिवार में अपने पीछे पत्नी रेखा के अलावा दो बेटियां छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में बुजुर्ग के ऊपर पलटा ट्रक-मौके पर ही मौत

बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..

बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान

बांदा प्रीमियर लीग (BPL) में धुआंधार मुकाबला-रनगढ़ यनकर्स ने नवाब टैंक को 7 विकेट से हराया