
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बागेश्वरधाम वाले कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के मुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन चल रहा है। दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। मगर लोगों का मानना है कि आयोजकों की अदूरदर्शिता से यह आयोजन भक्ति और शक्ति प्रदर्शन के बीच पहेली बन गया है। दरअसल, आयोजकों पर अब व्यवस्था में कुप्रबंधन के अंदरखाने आरोप लग रहे हैं। आयोजन धर्म-आस्था से जुड़ा है इसलिए खुलकर नहीं बोल रहे हैं। मगर व्यवस्था में खामी को लेकर नाराजगी है। इसे लेकर शहर में लोगों के बीच चर्चा है।
‘राजनीतिक भौकाल’ के लिए सबकुछ भूले!
लोगों में यह भी चर्चा है कि आयोजक बस राजनीतिक भौकाल बनाने में लगे हैं। बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों को VVIP ट्रीटमेंट दे रहे हैं। बताते चलें शनिवार को प्रदेश के दो बड़े मंत्रियों ने भी पहुंचकर कथा सुनी थी।
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
स्वभाविक है कि ऐसे में आम लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई होगी। आम श्रद्धालु जनता मैदान में धूल फांक रही है। कहा जा रहा है कि लोगों के सामने इधर न जाओ-उधर न जाओ वाली स्थिति है। लोगों का मानना है कि आयोजकों का पूरा ध्यान VVIP पर है।
ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
चर्चा तो इस बात की भी है कि आयोजक आत्ममुग्ध हो गए हैं। इससे पहले अक्षत आमंत्रण से लेकर कलश यात्रा में भी आयोजकों का ध्यान सीमित रहा। कुछ ग्रामीण इलाकों जाकर अक्षत वितरण किया। मगर आधे से ज्यादा शहर को भूल गए।
अक्षत आमंत्रण में भी शहर के कई इलाके अछूते
शहर के बड़े हिस्से में न तो आम लोगों के बीच जाकर अक्षत वितरण किया। स्वराज कालोनी, इंदिरानगर, आवास विका, बिजलीखेड़ा जैसे इलाके अछूते रह गए। लोगों के बीच चर्चा है कि यह कार्यक्रम भक्ति और शक्ति के प्रदर्शन का आधा-अधूरा नजारा है।
ये भी पढ़ें: CM Yogi बोले, सनातन के लिए सिख गुरुओं के बलिदान अविस्मरणीय
जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…
बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग
क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी
