
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में पूर्व सांसद धनंज्य सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई है। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रास्ते पर कब्जे का है। इसमें जौनपुर के महाराजगंज की ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उसके सरकारी गनर समेत 10 लोग आरोपी हैं।
ब्लाक प्रमुख पति समेत 10 अन्य भी आरोपी
एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप में सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, स्वास्तिका सिटी के कौशल तिवारी का कहना है कि उनसे पास में विनय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पत्नी मांडवी के नाम पर मकान बनवाया है।
ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
आरोप है कि विनय सिंह खुद को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताता है। आरोप है कि विनय कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ईंट की दीवार बनाकर रास्ता बंद करने लगे। साथ में सरकारी गनर व असलहाधारी लोग भी थे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।
आयुक्त से शिकायत के बाद मिली राहत
पुलिस ने विनय सिंह की तहरीर पर उल्टा कौशल तिवारी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि रिपोर्ट लिख दी। लोगों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत की।
ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक
इसके बाद उनकी एफआईआर हुई। गोल्फसिटी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिटी को लाइन हाजिर कर दिया गया। लोगों का कहना है कि विनय सिंह ने फोन मिलाकर कालोनी वालों को धनंज्य सिंह से बात कराने का प्रयास किया। मना करने पर वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़ें: SC से झटके के बाद कुलदीप सेंगर की प्रतिक्रिया..’क्या मेरे परिवार के दुखों की अहमियत नहीं’
SC से झटके के बाद कुलदीप सेंगर की प्रतिक्रिया..’क्या मेरे परिवार के दुखों की अहमियत नहीं’
