Saturday, January 10सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’

Akhilesh Yadav attack on bjp regarding meeting of BJP's Brahmin MLAs

समरनीति न्यूज, ब्यूरो: UP Politics: यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा है कि बीजेपी के विधायक समझ चुके हैं कि 2027 में हार तय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऊपरी तौर पर भले कोई विद्रोही बैठक हो। लेकिन असली कारण विधायकों के बीच यह बात फैल चुकी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट चुके हैं।

सपा मुखिया ने कहा, विधायकों में हार की बात फैल चुकी

सपा मुखिया ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि करीब 85-90 प्रतिशत उनके अपने ही वोटर कट गए हैं। यानी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 61 हजार वोट कम हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे में भाजपा की हार तय है।

ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

इसीलिए यूपी में भाजपा के विधायक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। खुलेआम अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधायक अलग-अलग बैठकें कर ये दिखा रहे हैं कि सरकार और संगठन उनकी नहीं सुन रहे। उनके कोई काम नहीं हो रहे हैं। मगर ऐसा नहीं है। असल वजह होने वाली हार है।

ये भी पढ़ें: यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज.. 

ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें..

यूपी में सियासी हलचल, दिल्ली में PMModi से मिले ब्रजेश पाठक, अटकलें तेज..

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक