Friday, October 24सही समय पर सच्ची खबर...

नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी, 84 साल की उम्र में निधन

Famous actor Asrani is no more-died at age of 84

समरनीति न्यूज, डेस्क: मशहूर बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता असरानी का आज मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आज दिवाली के दिन अभिनेता असरानी की दोपहर लगभग 3 बजे सांसें थम गईं। बताते हैं कि उनके परिवार में अब सिर्फ पत्नी मंजू असरानी ही हैं।

काफी समय से बीमार थे जयपुर में जन्मे असरानी

दोनों के कोई संतान नहीं है। अभिनेता असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। वहां सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने राजस्थान कॉलेज से ग्रैजुएशन किया।

1967 में कांच की चूड़ियों से शुरू किया फिल्मी सफर

वर्ष 1967 में फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की। इसके बाद लगातार अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ते गए। उनके निधन से लोगों को गहरा दुख पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बटर-फ्लाई मास्क में स्टनिंग लुक आपको भी बना देगा दिवाना